
सेक्टर 108 RWA के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर के बहार जेपी फ्लाईओवर की तरफ ग्रीन बेल्ट में प्राधिकरण द्वारा नक्षत्र वाटिका बनाई जा रही है | हरियाली से भरपूर नक्षत्र वाटिका पर्यावरण के नज़रिये से अच्छी पहल है | श्री शर्मा ने बताया की नक्षत्र वाटिका में अलग अलग तरह के पेड़ पौधे मौजूद होंगे | वाटिका में हमें सभी नक्षत्रो के अनुसार पौधों की जानकारी मिलेगी | खासतौर पर सेक्टर वासियों के लिए यह बेहतरीन है क्योंकि इससे उन्हें हरियाली और ऑक्सीजनटेड मौहल मिलेगा। चारो तरफ ग्रीन बेल्ट से घिरे इस सेक्टर में भी काफी हरियाली है। सेक्टर 108 RWA के महा सचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया की सेक्टर में काफी चौड़ी रोड है जिससे सेक्टर में काफी खुला हुआ महसूस होता है | इस सेक्टर के सभी ब्लॉक में एक पार्क है और सेक्टर के बीचो बीच एक सेंट्रल पार्क भी है।
सेक्टर में बने सभी पार्को में छायादार वृक्षो की भरमार है | पार्को में ताज़ी हवा लेते हुए घूमने के लिए ट्रैक है , बैठने के लिए चेयर है और नोएडा अथॉरिटी द्वारा बैठने के लिए हट भी बनाई गयी है। सेक्टर 108 के महा सचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया की वैसे तो नोएडा प्राधिकरण द्वारा पार्को की देखभाल की जाती है | लेकिन उसके बावजूत RWA के पास अपना माली है जो पार्को का रखरखाव बेहतरीन तरीके से करते है। उन्होंने बताया की कुछ पार्को में समरसिवल पंप नहीं उनमे टैंकर की मदद से पानी डाला जाता है ।
सेक्टर 108 के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर में कोई भी क्लब नहीं है | हालाँकि प्राधिकरण ने व्यावसायिक कार्य के लिए जमीन तो छोड़ी है पर अभी तक किसी को अलॉट नहीं की | विनोद शर्मा ने बताया की सेक्टर में क्लब न होने से सेक्टर वासियों को खेल, मनोरंजन और जरूरत का सामान लेने के लिए बहार जाना पड़ता है जिससे सेक्टर वासियों को काफी परेशानी होती है | श्री शर्मा ने बताया कि उनके सेक्टर में कम्युनिटी सेंटर भी नहीं था। काफी जदोहजद के बाद अब कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है |
अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि उनका सेक्टर चारो तरफ ग्रीन बेल्ट से घिरा हुआ है , ग्रीन बेल्ट की दिवार छोटी होने की वजह से चोरी की घटनाये होती रहती है। चोर ग्रीन बेल्ट की चार दीवारी कूद कर खाली पड़े कम्पलीशन के प्लाट में आ जाते है और चोरी को अंजाम देते है | विनोद शर्मा ने बताया की सेक्टर में काफी P G हो गए जिससे व्यवस्था काफी बिगड़ गयी है | इनमे आये दिन नए लोग रहने आते है जिसमे सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में सेक्टर वासी परेशान है।
सेक्टर 108 के महा सचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया की सेक्टर में बनी नाली की हालत सीवर लाइन से भी बदतर है। श्री गुप्ता ने बताया कि नालियों की सही तरह से लेवलिंग नहीं हुई है , और काफी जगह तो नाली ही बंद पड़ी है | वर्षा होने पर पानी बहार नहीं जा पता जिससे सेक्टर में कई जगह जल भराव हो जाता है। नालियों में भरे पानी में मच्छर पैदा हो जाते है और बीमारियां फैलती है।
नोएडा के सेक्टर 108 के महा सचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया की नोएडा के इस सेक्टर की एक समस्या आस पास के रहने वाले कुछ दबंग लोग है । दरहसल आस पास रहने वाले कुछ लोग थोड़ा घूमकर जाने से बचने के लिए सेक्टर के अंदर से निकल कर जाते है जिन्हे कई बार रोकने पर भी वह नहीं मानते | कुछ लोग तो उल्टा सुरक्षा कर्मी से बहस करते है। श्री गुप्ता ने बताया की सेक्टर में गुजर कर जाने वाले दबंग लोगो की वजह से सेक्टर में असुरक्षा का माहौल है ।
नोएडा के सेक्टर 108 के निवासी रोहित चौहान ने बताया की इतना पसीना तो गर्मी से नहीं निकलता जितना डेली पावर कट निकाल देते है। उन्होंने बताया कि उनके सेक्टर के बगल में ही बिजली उपकेंद्रे है फिर भी आये दिन 2 -3 घंटे डेली लाइट चली जाती है ।