Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास ग्रीन बेल्ट में लगे मोबाइल टॉवर से चोरों ने एक आरआरयू चोरी कर लिया। मोबाइल कंपनी के टेक्नीशियन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसजी एनकोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के टेक्नीशियन ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा सिंधु टावरों की देखने का कार्य किया जाता है। उक्त कंपनी का एक टॉवर सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन की ग्रीन बेल्ट में लगा हुआ है। 24 मई को अलार्म मिला कि साइट पर सेक्टर डाउन है। सूचना मिलने पर वह साइट पर पहुंचा जांच के दौरान पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टावर से आरआरयू चोरी कर लिया है। पुलिस का कहना है की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि शहर में जगह-जगह लगे मोबाइल टॉवर चोरों के निशाने पर हैं। आए दिन इन टावरों से आरआरयू व अन्य कीमती उपकरण चोरी होने की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। पूर्व में पुलिस मोबाइल टावर से चोरी करने वाले गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार का जेल भेज चुकी है। बावजूद उसके चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। Noida News