
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर-20 स्थित प्रधान डाकघर परिसर में लगे एटीएम (ATM) से चोरों ने 4,39,500 रुपये चोरी कर लिए। एटीएम खराब होने के बाद इस चोरी का खुलासा हुआ। डाकघर के पोस्ट मास्टर ने थाना सेक्टर-20 में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पोस्टमास्टर मैनपाल सिंह ने बताया कि डाकघर परिसर में लगा एटीएम 5 अगस्त को खराब हो गया था। उन्होंने एटीएम की देखरेख करने वाली सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड कंपनी को सूचना दी। कंपनी द्वारा एटीएम की खराबी दूर करने के लिए गोविंद कुमार चौधरी को भेजा गया। उन्होंने एटीएम खोल कर चेक करने के बाद बताएं कि एटीएम की पीसी मशीन चोरी कर ली है।
इस दौरान एटीएम में 500 रुपए के 44 नोट मिले। बैलेंस के अनुसार एटीएम में 923 नोट होने चाहिए थे। पोस्ट मास्टर ने बताया कि उक्त पैसों की चोरी में एटीएम की देखरेख करने वाले कंपनी के किसी कर्मचारी की संलिप्तता है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है डाकघर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे इसको भी खंगाला जा रहा है।
थाना सूरजपुर क्षेत्र के एलजी कंपनी गोल चक्कर के पास चोरों ने शटरिंग प्लेट व अन्य सामान चोरी कर लिया। ठेकेदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मैसर्स मानवीय कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र रावल ने बताया कि उन्हें एलजी कंपनी गोल चक्कर से सूरजपुर तक सेंट्रल वर्ज आरसीसी डिवाइडर बनाने का कार्य का टेंडर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से मिला है। उन्होंने गत 7 अगस्त की रात्रि को रेलवे लाइन ओवरब्रिज से एलजी गोल चक्कर की तरफ डिवाइडर बनाने के लिए लोहे की शटरिंग प्लेट लगाई थी। रात्रि में चोरों ने साइड से लोहे की प्लेट व टाई रॉड चोरी कर ली। Noida News