
Noida News अपनी मां और बीवी के साथ मिलकर बनाए गए गैंग के सरगना गैंगस्टर दीपक सिंह चौधरी के 80 लाख रुपये की कीमत के फ्लैट को पुलिस ने आज कुर्क कर लिया है। पुलिस ने कुर्क किए गए फ्लैट के बाहर बाकायदा एक नोटिस भी लिखवा दिया है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस फ्लैट को खरीदने की हिम्मत न कर सके।
विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त अपराध जनित संपत्ति अधिग्रहण के आदेश पर थाना सेक्टर 63 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर दीपक सिंह चौधरी पुत्र सुरेंद्र सिंह चौधरी निवासी ग्राम पथौली, थाना सुरूरपुर जनपद मेरठ पूर्व पता ग्राम वाजिदपुर थाना बडौत जनपद बागपत तथा हाल पता डी 1308 स्लेटर एमआई सिटी ओमीक्रोन थाना बीटा-2 एवं उसकी पत्नी रूही मलिक और उसकी माता पुष्पा द्वारा धोखाधड़ी कर अवैध रुप से अर्जित की गई संपत्ति से फ्लेट संख्या डी 1308 एवं फ्लैट एफ 903 स्लेटर एमआई सिटी ओमीक्रोन को कुर्क कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 80 लाख रुपये है।
[caption id="attachment_88720" align="alignnone" width="595"]
Noida News[/caption]