
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा के सेक्टर-47 में बंद गेट खोलने के विवाद को लेकर दबंग ने एक दंपति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उसने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पीडि़त की शिकायत पर नोएडा की थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नोएडा के सेक्टर-45 काशीराम कॉलोनी निवासी ज्ञान सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कॉलोनी में रहने वाले थान सिंह, शमशुद्दीन, दिनेश तिवारी, अशोक नारायण, श्याम सुंदर, योगेश मास्टर, जैन साहब व दुर्गा शर्मा आदि ने कॉलोनी के मुख्य द्वार पर पिछले 20 दिनों पूर्व ताला लगा दिया था। इस कारण कॉलोनीवासियों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा था। 2 दिन पूर्व कॉलोनी वासियों ने मुख्य द्वार पर लगे ताले को खोल दिया। इस दौरान दुर्गा शर्मा फोटो बनती रही और अंजाम भुगतने की धमकी देती रही।
ज्ञान सिंह के मुताबिक, वह रात्रि के समय अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले। इस दौरान थान सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो थान सिंह ने उसके साथ मारपीट की। ज्ञान सिंह के मुताबिक उसकी पत्नी ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो थान सिंह ने उसके साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।