सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, दौड़े भाजपाई
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:06 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:06 PM
Noida News : आज लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नोएडा स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नोएडा स्टेडियम के गेट नं0-4 से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा व मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई। हालांकि इन दौड़ को सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना करना था। लेकिन व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो सके।
ये सदस्य रहें मौजूद
यह रन फॉर यूनिटी नोएडा स्टेडियम के गेट नं0-4 से शुरू हुई जो सेक्टर-22 तथा 12 होते हुए पुन: गेट नं0-4 पर समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महेश अवाना, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश पहलवान, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, एनपी सिंह, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मंत्री चमन अवाना, मंडल अध्यक्ष पंकज झा, पं. रविकांत मिश्रा, शहरी विकास मोर्चा अध्यक्ष डा. प्रसेनजीत मैत्रा, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति, हरीश वर्मा समेत कई मोर्चा व मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे। Noida News