
Noida News : सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट सुपर एमआइपी सोसाइटी की कालातीत RWA खुलेआम अवैध उगाही कर रही है। अवैध उगाही का आलम यह है कि तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए भी अवैध रूप से बारातघर बुकिंग के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। जबकि नोएडा प्राधिकरण द्वारा तेरहवीं के कार्यक्रम में बारातघर की नि:शुल्क बुकिंग की व्यवस्था है।
आरोप है कि कालातीत आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुजीत पांडे ने गेझा निवासी ओंकार सिंह से उनके बाबा की तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए बारातघर की बुकिंग के लिए 17 हजार रूपये वसूले तथा सादे कागज पर रसीद जारी कर दी।
सोसायटी के लोगों का कहना है कि यह कोई नया कारनामा नहीं है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुजीत पांडेय, महासचिव अक्सर बारातघर की बुकिंग के नाम पर लाखों रूपये वसूल कर रहे हैं, जबकि आरडब्ल्यूए का कार्यकाल एक वर्ष पहले ही पूरा हो चुका है।
नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) इंदु प्रकाश सिंह का कहना है कि तेरहवीं के लिए बारातघर की नि:शुल्क बुकिंग का प्रावधान है। सेक्टर-93 में 17 हजार रूपये वसूलने की घटना की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। Noida News
#नोएडा #noidanews #up #yogi #breakingnews #trendingnews #noidasector93 #rwa #hindinews #ताज़ाखबर #noidabreakingnews