
Noida News : दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति हमेशा से सभी राजनेताओं के आकर्षण का केंद्र रही है। डूसू की राजनीति से बड़े बड़े छात्र नेता पैदा होते रहे हैं। ऐसे ही एक छात्रनेता नोएडा के रहने वाले सचिन बैसला हैं। उन्होंने इस बार के छात्र संघ के चुनाव में अपनी दावेदारी ज़ोरदार ढंग से पेश कर दी है।
आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी अपने अपने ढंग से तैयारियां तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन ABVP की बात करें तो इस वर्ष के लिए नोएडा के निवासी छात्र नेता सचिन बैसला ABVP से चुनाव लड़ने के प्रबल दावेदार हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने अपनी पार्टी से टिकट माँगा था लेकिन कुछ कारणों से उनका टिकट नहीं हुआ था। इस वर्ष के लिए सचिन बैसला को ABVP की तरफ़ डूसू के छात्र संघ का अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
चेतना मंच के संवाददाता के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। इसी उपलक्ष्य में नोएडा से डूसू के एबीवीपी के मज़बूत दावेदार सचिन बैसला का गाँव बरौला में युवाओं ने बड़े हर्षोल्लास से ज़ोरदार स्वागत किया।
नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय किसान नेता चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि सचिन बैसला हमारा भांजा है। उसके चुनाव को लेकर हमारे युवाओं में बड़ा उत्साह है। वह बहुत संघर्षशील युवा नेता है और उसने डूसू में पहले 2019 में भी एबीवीपी से दावेदारी पेश की थी, लेकिन किसी कारणवश टिकट फ़ाइनल नहीं पाया था लेकिन अबकी बार सचिन सबसे मज़बूत दावेदार है क्योंकि पाँच साल से वो लगातार छात्र हितों की समस्याओं को लेकर निरंतर प्रयासरत रहता है और छात्रों की समस्याओं को हल करवाता रहा है। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी व छात्रों का भरपूर प्यार पूरी तरह उसके साथ रहेगा। इसलिए अबकी बार सचिन की जीत निश्चित है।
सचिन बैसला के स्वागत के मौक़े पर मुख्य रूप से सुखवीर नेताजी, ब्रहमपाल ठेकेदार, सत्येन्द्र मास्टरजी, सुनील नेता जी, कर्मवीर गुर्जर, नरेंद्र बैसोया, अमित नेताजी, सतीश चौधरी, बादल डेढ़ा, अनिल बैसोया, विवेक यादव, भीम तंवर, गौरव चौधरी, प्रवीण बैसोया, साहिल चौधरी, हर्षित भाटी, पुनीत डेढ़ा, रिषभ डेढ़ा, सुन्दर बैसोया, नवीन, दीपक, निशांत, प्रिंस इत्यादि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। Noida News