सेल्स एक्जीक्यूटिव ने अवैध तरीके से बेचा कंपनी का सामान, जानें फिर क्या हुआ
कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव ने धोखाधड़ी कर कंपनी का लाखों रुपये का सामान बिना बिल और चालान के भेज दिया
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:18 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:18 PM
Noida News नोएडा (चेतना मंच)। कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव ने धोखाधड़ी कर कंपनी का लाखों रुपये का सामान बिना बिल और चालान के भेज दिया। सेल्स एग्जीक्यूटिव ने अपने फार्म बनाकर उक्त कंपनी के नाम से अपना माल बेचना शुरू कर दिया। इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर कंपनी के मैनेजर एडमिन ने थाना कासना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सामान अवैध तरीके से बेचा
नोएडा के ईकोटेक-6 कासना स्थित सीको एडवांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर एडमिन बशारत हुसैन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंपनी में हरिकेश सिंह सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। 30 अप्रैल 2022 की रात को वह कस्टमर विजिट के उपरांत नशे की हालत में कंपनी पहुंचा। उसने स्टॉक पॉइंट से एलजी सिल्वर स्क्रीन प्रिंटिंग इंक के दो किलोग्राम के डिब्बे अपने बैग में रखे और कंपनी से चला गया। गार्ड के मांगने पर उसने डिलीवरी चालान बाद में देने को कहा। ऑडिट के दौरान स्टॉक चेक किए जाने पर पता चला कि हरिकेश सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 5 लाख रुपये मूल्य का सामान अवैध तरीके से बेच दिया है। इस बात की जानकारी मिलने पर उसे कंपनी से निष्कासित कर दिया गया।
आश्वासन के बावजूद करता रहा वही हरकत
हरिकेश सिंह ने आश्वासन दिया कि वह कंपनी के 5 लाख रुपये लौटा देगा। कुछ समय बाद उन्हें कंपनी के कस्टमरों ने जानकारी दी कि हरिकेश सिंह अपने सामान को उनकी कंपनी का ट्रेडमार्क लगाकर बिना बिल के डिलीवरी चालान पर बेच रहा है। इस बात की जानकारी मिलने पर उसे वर्ष-2022 में कंपनी बुलाया गया और चोरी किए गए सामान तथा कंपनी के ट्रेडमार्क के दुरुपयोग के बारे में बात की गई तो उसने अपनी गलती मानते हुए पैसे वापस लौटने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में कंपनी का ट्रेडमार्क का प्रयोग नहीं करेगा। इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
Noida News in hindi
पैसे मांगने पर देता रहा झूठा आश्वासन
बशारत हुसैन के मुताबिक पैसे वापस मांगने पर हरकेश सिंह झूठे आश्वासन देकर उन्हें बहकाता रहा। बीते 16 जुलाई को जब उन्होंने हरिकेश से फोन पर बात की तो उसने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और गाली गलौज करने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला न्यायालय के निर्देश पर दर्ज किया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।