Noida News : लोकबंधु राजनारायण को सपाईयों ने दी श्रद्घांजलि
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:16 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:16 AM
नोएडा । समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण द्वारा समाजवादी पुरोधा लोकबंधु राजनारायण की पैंतीसवीं पुण्यतिथि सेक्टर-12 स्थित पार्टी कार्यालय में मनाई गई। ग्रामीण जिलाअध्यक्ष महेंद्र यादव एवं महासचिव राघवेंद्र दुबे ने सपा नेताओं के साथ राजनारायण जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बोलते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि राजनारायण ने अन्याय के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने चुनाव लड़ा और हारने पर कोर्ट में चुनौती दी।
इस अवसर पर एडवोकेट आरपी यादव, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव , वीरपाल अवाना व बबलू चौहान, कोषाध्यक्ष संजय त्यागी, मजदूरसभा अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, प्रदेश सचिव छात्र सभा प्रिंस यादव, सचिव मनोज प्रजापति, प्रदेश सचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राकेश यादव, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष नीतीश बैसोया सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।