Noida News : सपाइयों ने मनाई लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:38 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:38 AM
नोएडा । सपा नोएडा महानगर ने महानगर अध्यक्ष दीपक विग की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय सेक्टर-9 में लोकबंधु राजनारायण की 39वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करके उनको सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा की राजनारायण एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने तत्कालिक प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को ना सिर्फ कोर्ट में हराने का काम किया था बल्कि वोट से भी उन को पराजित करने का काम किया था, उन्होंने हमेशा गरीबों शोषित, वंचितों, की लड़ाई लडऩे का काम किया।
कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा की भारतीय लोकतांत्रिक राजनीति में लोक बंधु राज नारायण आम आदमी के हित चिंतक थे इनकी बेहतरी के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया।
इस अवसर पर सपा नेता योगेंद्र शर्मा, शकील सैफी, गौरव चाचरा, दिलबर सिंह रावत, शंभू प्रसाद पोखरियाल, योगेश भाटी, गौरव कुमार यादव, सुनीता शारदा,कुलदीप शर्मा, हीरा सिंह नेगी, अतुल यादव, मुन्ना आलम, कौशल्या भट्ट, अजीम अली जैदी, विशाल, रोजी लांबा, कवित गुर्जर, अभिषेक यादव, रंजीत पटेल, साहिल चौधरी, शहजाद, तनवीर हुसैन, नदीम, अब्दुल, नन्हे मुख्य रूप से मौजूद रहे।