
Noida News : नोएडा के सेक्टर-81 स्थित सैमसंग मोबाइल कंपनी का कर्मचारी ही कंपनी से चोरी करने का आरोपी निकला। उसकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान के बाद कंपनी प्रबंधन ने उसे थाना फेस-2 के हवाले कर दिया है।
Noida News : पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों सैमसंग मोबाइल कंपनी से मोबाइल के कुछ महंगे पार्ट्स चोरी हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में कंपनी का कर्मचारी बंटी कुमार मोबाइल के पार्ट्स की चोरी करता नजर आया।
इसके बाद सिक्योरिटी ऑफिसर चेतन थापा और विजेंद्र भाटी ने उसे पकड़कर थाना फेस-2 पुलिस के हवाले कर दिया। सिक्योरिटी ऑफिसरों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दी है। आरोपी के खिलाफ कंपनी से चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Noida News : फर्जी बैंक कर्मी बनकर महिला को लगाया चूना, खाते से उड़ाए 23 हजार रुपए
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।