
Noida News : भारतीय सोशलिस्ट मंच के युवा नौजवानों द्वारा डा. अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर डा. अंबेडकर संदेश यात्रा निकाली गई। गौरव मुखिया के नेतृत्व में गांव झुंडपुरा सेक्टर 11 में निकाली गई संदेश यात्रा को समाजसेवी शालिनी खारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का समापन शिव मंदिर झुंडपुरा पर किया गया।
इस मौके पर गौरव मुखिया ने कहा कि आज जिस तरह दलितों, शोषित, वंचित व पिछडों और मुसलमानों का शोषण हो रहा है, ऐसे में फिर से बाबा साहेब की विचारधारा पर मजबूती से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक कमजोरों का शोषण और दमन होता रहेगा तब तक देश के उत्थान में रुकावट होती रहेगी। बाबा साहेब ने समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जो अभियान छेड़ा था, उसे आगे बढ़ाना हम नौजवानों का काम है। भारतीय सोशलिस्ट मंच बाबा साहेब से बताए रास्ते पर चलते हुए कमजोरों की लड़ाई लड़ेगा व भाईचारे को कायम रखते हुए सद्भावना पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि गांव गांव जाकर भीम का संदेश पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।
इस मौक पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह अवाना एवं जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, सन्नी गुर्जर, रामबीर यादव, मौ. यामीन, विक्की तंवर ने भी बाबा साहेब संदेश यात्रा को संबोधित किया। इस अवसर पर इमरान भड़ाना, अभिषेक बैसोया, सौरभ, अंकित, प्रियांशु, हेमंत,शकील,गजेंद्र मास्टर, प्रवेश, विशाल, सुमित, चैतन्य, सूरज, हामिद, भुवम, अमन, रोहित कालू, राहुल, राहुल प्रसाद, प्रेम राजपूत, सलमान, कृष्ण कुमार, राहुल राजपूत, आशु, विष्णु, अनिल, सुधीर पांडेय, राजेश, हैप्पी, राहुल बिट्टू, अरुण, निखिल, माधव, अंकुश यादव आदि संदेश यात्रा में शामिल रहे।