Noida News: सेक्टर-47 में सैनेटरी कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:37 PM
Noida News: (चेतना मंच)। नोएडा में एक कारोबारी ने आज फांसी लगा कर अत्महत्या कर ली । बताया जा रहा है कि व्यवसायी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे ,और मानसिक परेशानी के चलते ही उन्होने इतना बड़ा कदम उठा लिया। नोएडा के सेक्टर-47 में सैनेटरी कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें कारोबारी ने मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है।Noida News
मौके से मिला सुसाइड नोट
Noida News
सेक्टर-47 के डी ब्लॉक में रहने वाले (54 वर्षीय) पवन बंसल सैनेटरी के सामान का कारोबार करते थे। रविवार को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पवन बंसल की आत्महत्या की खबर से उनके जानने वाले और रिश्तेदार हैरान है। व्यवसायी की अत्महत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में पवन बंसल ने खुद के मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। उन्होंने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस सभी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। परिवार और दोस्तों से बात कर पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर व्यवसायी किस मानसिक परेशानी में थे जिसके चलते उन्होने अपनी जान ले ली ।Noida News
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।