Noida News : प्राधिकरण कर्मचारियों को दिए स्वच्छता के टिप्स
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:51 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:51 PM
Noida : नोएडा । नोएडा को स्वच्छ तथा सुंदर शहर बनाने तथा देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाएं इसको लेकर आज पंचशील बालक इंटर कॉलेज में मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इंदौर के अमित चौधरी ने आज नोएडा प्राधिकरण के सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता को लेकर टिप्स दिए। वे आज यहां बतौर मुख्यअतिथि सभी को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि इंदौर पूरे देश में स्वच्छता की श्रेणी में लगातार प्रथम स्थान हासिल कर रहा है। इसका श्रेय अमित चौधरी को जाता है। नोएडा प्राधिकरण के प्रयासों के कारण अमित चौधरी को नोएडा में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। वे यहां लगातार न सिर्फ नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों बल्कि विभिन्न आरडब्ल्यूए, फोनरवा, एनजीओ, अस्पतालों, स्कूल /कॉलेजों को स्वच्छता को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे तथा उन्हें जागरूक भी करेंगे।
आज इस मोटिवेशन वर्कशॉप के मौके पर नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी डॉ अविनाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक पीके कौशिक, जन स्वास्थ विभाग के उप महाप्रबंधक एससी मिश्रा, जल एवं सीवर विभाग के उप महाप्रबंधक आरपी सिंह के अलावा सिविल, उद्यान विभाग, जल एवं सीवर विभाग, विद्युत यांत्रिकी विभाग, जन स्वास्थ विभाग समेत सभी विभागों के वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक एक कार्यक्रम चल रहा था।