पश्चिमांचल विद्युत निगम के नये चीफ इंजीनियर बने संजय जैन
Noida News
भारत
चेतना मंच
22 Apr 2025 08:28 PM
Noida News : विद्युत वितरण निगम में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल के तहत मथुरा के चीफ इंजीनियर संजय कुमार जैन का स्थानांतरण कर दिया गया है। संजय कुमार जैन को पश्चिमी अंचल विद्युत निगम गौतम बुद्ध नगर में नए चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात किया गया है। इस पद पर पूर्व में हरीश बंसल तैनात थे जिनका तबादला कर दिया गया है। Noida News
विद्युत वितरण निगम में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल
जानकारी के मुताबिक विद्युत वितरण निगम में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। मथुरा में तैनात संजय जैन को पश्चिमी अंचल विद्युत निगम गौतम बुध नगर में नए चीफ इंजीनियर के पद पर भेजा गया है। गौतम बुध नगर में तैनात किए गए नए चीफ इंजीनियर विभाग की व्यवस्थाओं और कार्य कुशलता में सुधार के लिए कार्य करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। Noida News
उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी
इस स्थानांतरण को विद्युत विभाग के भीतर प्रभावी प्रशासनिक परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी। नोएडा में इस पद पर पूर्व में तैनात हरीश बंसल का तबादला कर दिया गया है। माना जा रहा है कि बिजली विभाग में इससे सुधार आएगा। Noida News