
Noida News (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सर्व ब्राह्मण युवा महासम्मेलन का आयोजन नोएडा के सेक्टर-91 में स्थित पंचशील बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा रहे।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं अधिकारी वर्ग के लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सदैव समाज का आभारी रहूंगा। समाज के लोगों के साथ हर सुख दु:ख में उनकी सेवा के लिए तैयार रहूंगा। अगर किसी को किसी भी समय मुझसे मिलना हो या मेरी मदद की ज़रूरत है तो उनके लिए मेरे दरवाज़े हमेशा खुले हुए हैं। आप अपनी इस ताक़त को हमेशा बनाए रखना। ब्राह्मण समाज सदैव दूसरे के काम आने वाला समाज हैं और सबको साथ लेकर चलने वाला समाज है।
ब्राह्मण समाज हर समाज के लोगों के साथ मिल जुलकर देशहित में कार्य करें। जिससे हम सब एक अच्छा वातावरण एवं भाईचारा बना सकें। कार्यक्रम संयोजक राजेश पण्डित, अंकुश शर्मा, अमित शर्मा, पुरस्कार शर्मा ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान दादरी नगर पालिका की चेयरपर्सन गीता पंडित, योगेन्द्र शर्मा, पीयूष द्विवेदी, शैलेंद्र शर्मा, शालू शर्मा, विनोद शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रधान, मुक्तानंद शर्मा, सुशील शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, उघम पंडित, सुरेश प्रधान, ज्ञानेंद्र शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, मनीष शर्मा, ललित शर्मा, परमानंद मास्टर, मांगेराम, डालचनद, साधना शर्मा, संजय बाली, सिंगा पंडित, सुनील पंडित आदि सैकडों की संख्या में ब्राह्मण समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे।