
Noida News : नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) जल्द ही नोएडा में आवासीय प्लॉटों की स्कीम लाने की तैयारी में है। लेकिन तैयारी के साथ ही इस स्कीम पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि नोएडा प्राधिकरण लोगों को नई बोतल में पुरानी शराब देने की तैयारी में जुटा है। हालांकि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी इस नई स्कीम को लेकर बहुत उत्साहित बताए जा रहे हैं।
बता दें कि नोएडा प्राधिकरण जल्द ही नोएडा में 400 आवासीय प्लॉटों (Residential Plots) की स्कीम लाने वाला है। उम्मीद है कि यह स्कीम अगले महीने लॉन्च होगी। इसके अंतर्गत नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-151 में फ्रेश प्लॉट के माध्यम से बसावट की तैयारी की है। लेकिन नोएडा के लोगों ने कुछ बातों को लेकर नोएडा प्राधिकरण की इस स्कीम पर अभी से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
Noida News : दरअसल नोएडा प्राधिकरण ने 400 आवासीय प्लॉटों की जिस स्कीम को लॉन्च करने की तैयारी की है, उसमें सेक्टर-151 के नए और फ्रेश प्लॉट तो होंगे ही, इस स्कीम में नोएडा प्राधिकरण उन पुराने आवासीय प्लॉटों को भी शामिल करने वाला है, जिन्हें किसी ने नहीं खरीदा था। यानी नोएडा प्राधिकरण आवासीय प्लॉटों की इस स्कीम में पुराने और न बिकने वाले प्लॉट (Unsold Plots) को भी बेच डालने की फिराक में है।
नोएडा के लोगों का कहना है कि उन पुराने आवासीय प्लॉटों को खरीदने में आम लोगों की कितनी दिलचस्पी है, यह पहले ही देखा जा चुका है। वे प्लॉट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में नाकाम रहे हैं। लेकिन नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-151 के प्लॉटों की आड़ लेकर उन्हें बेचने की तैयारी कर रहा है। यानी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी नई बोतल में पुरानी शराब बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
Noida News : आपको बताते चलें कि नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-151 को कुछ ही समय पहले विकसित किया है। इस सेक्टर में गोल्फ कोर्स और हेलीपोर्ट बनाने की योजनाओं पर भी काम चल रहा है। इस कारण सेक्टर-151 में आवासीय प्लॉटों की मांग बढ़ने की संभावना है। साथ ही यहां जमीन की कीमतें भी तेजी से भाग सकती हैं।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को उम्मीद है कि सेक्टर-151 के विकास को देखते हुए लोग 400 आवासीय प्लॉटों की प्रस्तावित योजना में अच्छी दिलचस्पी दिखाएंगे। इस सेक्टर के प्लॉटों के साथ ही पुराने और न बिक सके प्लॉटों को भी खरीदार मिल जाएंगे। इसलिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी जल्द ही इस स्कीम को लॉन्च करने के मूड में नजर आ रहे हैं। हालांकि नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है।
गुजरात पर 800 वर्षों तक रहा गुर्जर समाज के शासकों का राज इसलिए बना गुजरात
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।