
Noida News: लापरवाही और तेज गति से स्कार्पियो गाड़ी चलाना तीन लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तेज गति से दौड़ रही इस गाड़ी के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी को थाना फेस-1 क्षेत्रांतर्गत रोड पर लापरवाही से स्कॉर्पियो गाड़ी चलाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीपी ट्रैफिक द्वारा कार्रवाई के लिए तत्काल टीम का गठन किया गया और आईटीएमएस के माध्यम से गाड़ी के फोटो और वीडियो प्राप्त किए गए।
इस मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में वाहन स्वामी के रिश्तेदार अंशुल पुत्र मनोज निवासी बुहापुर थाना कौशांबी, गाजियाबाद, तुषार पुत्र देवेंद्र निवासी बुहापुर थाना कौशांबी, गाजियाबाद तथा हिमांशु पुत्र मनोज निवासी न्यू अशोकनगर, दिल्ली शामिल है।
इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। स्कार्पियो को सीज कर दिया गया है।