बड़ी खबर: थाइलैंड में छुपा था स्क्रैप माफिया रवि काना, हुआ गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:05 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:05 AM
Noida News : नोएडा के गैंगस्टर व स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रैप माफिया रवि काना थाईलैंड में छुपा हुआ था जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि नोएडा पुलिस ने अभी तक रवि काना की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
Noida News
गर्लफ्रेंड काजल के साथ हुआ था फरार
गैंग रेप के आरोपी गैंगस्टर रवि काना अपनी गर्लफ्रेंड काजल के साथ फरार चल रहा था। इस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। नोएडा पुलिस लगातार स्क्रैप माफिया रवि काना के गिरोह के सदस्यों को पकड़ रही थी और रवि काना के ठिकानों पर छापे मार रही थी। रवि काना को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। अभी तक नोएडा पुलिस ने रवि काना की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
रेड कॉर्नर नोटिस था जारी
बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस लगातार थाईलैंड पुलिस के संपर्क में थी। कुख्यात स्क्रैप माफिया रवि काना की फरारी के बाद नोएडा कमिश्नर पुलिस ने उसको लेकर रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था। जानकारी मिल रही है कि रवि काना की थाईलैंड में गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस थाईलैंड पुलिस के साथ सभी दस्तावेजी कार्रवाई करने के बाद रवि काना को नोएडा वापस लेकर आएगी। जिसके बाद इस गिरोह से जुड़े तमाम लोगों के नाम सामने आएंगे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।