Noida News : स्क्रीनिंग कमेटी ने 3 दावेदारों की सूची हाईकमान कोभेजी
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:15 PM
नोएडा । नोएडा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए नोएडा से स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी दावेदार प्रत्याशियों से मुलाकात की तथा हाईकमान के पास 33 नाम फाइनल करके भेज दिए हैं
मेरठ में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र भवर ने एक-एक करके नोएडा के सभी दावेदार आवेदकों से मुलाकात की। इस दौरान दावेदारों में से करीब 7 लोग मेरठ नहीं पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि स्क्रीनिंग कमेटी ने 44 विधानसभा क्षेत्रों के तीन तीन दावेदारों की सूची फाइनल करके हाईकमान को भेज दी है। इसमें नोएडा, दादरी तथा जेवर विधानसभा क्षेत्र की भी दावेदार प्रत्याशी शामिल
हैं। सूत्र बताते हैं कि सूची में विधानसभा क्षेत्र से दिनेश अवाना, मुकेश यादव, पुरुषोत्तम नागर, सत्येंद्र शर्मा तथा अभिषेक जैन के नाम शामिल बताए जाते हैं। इनमें से पार्टी किसी एक नाम की घोषणा कर सकती है।
इन महिलाओं ने भी की दावेदारी
नोएडा । नोएडा विधानसभा क्षेत्र से टिकट पाने के लिए कई महिलाओं ने भी अपनी दावेदारी पेश की है पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को भागीदारी देने की घोषणा के बाद से नोएडा से कई महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की है।
इनमें से कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश यादव की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला यादव, पीसीसी सदस्य सत्येंद्र शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती काजल शर्मा, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर की धर्मपत्नी श्रीमती मुदित नागर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन की धर्मपत्नी श्रीमती नेहा जैन के अलावा सलोनी सोलंकी, पंखुड़ी पाठक, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश चेयरमैन लियाकत चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती सलमा चौधरी के नाम पर शामिल है।