Noida News : यमुना प्राधिकरण की फर्जी आवासीय स्कीम निकालने वाले पर शिकंजा
नोएडा
RP Raghuvanshi
14 Dec 2021 08:48 PM
नोएडा । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में फर्जी आवासीय भूखंडों की स्कीम निकालने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। स्कीम लांच करने का एक दिसंबर को विज्ञापन व्हाटसएप् ग्रुप पर चल रहा था। यीडा के सीईओ डा. ओमवीर सिंह ने लोगों को ऐसे झूठे विज्ञापनों से सतर्क रहने की अपील की है।
थाना बीटा-2 पुलिस ने यमुना प्राधिकरण के नाम पर आवासीय भूखंड की फर्जी स्कीम निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ यमुना प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना बीटा 2 के थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सेक्टर-29 सेक्टर-32 यमुना प्राधिकरण द्वारा 4, 50, 595,800,1000,2000,4000 वर्ग मीटर के प्लॉट की आवासीय स्कीम निकाली थी जो कि फर्जी थी। लगभग 95 लाख मूल्य रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। और आज उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम मनोज कुमार शर्मा बताया है। जिसे यमुना प्राधिकरण की जमीन फर्जी आवासीय स्कीम निकाली थी।