Noida News: लापता बुजुर्ग महिला को खोज परिजनों को सौंपा
भारत
RP Raghuvanshi
28 Mar 2022 06:24 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Mar 2022 06:24 PM
Noida : नोएडा । कामरान अंसारी पुत्र हनीफ अंसारी निवासी स्प्रिंग मीडोज, थाना बिसरख द्वारा सूचना दी गई की उनकी माता श्रीमती इशरत जहां उम्र करीब (70 वर्ष) 26 मार्च को प्रात: करीब 7:00 बजे से घर से चली गई और वापस नहीं आई।
उक्त सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज करते हुए उक्त गुमशुदा बुजुर्ग महिला की तलाश हेतु प्रयास किये गये।
पुलिस द्वारा आस-पास के सभी क्षेत्रों में उक्त महिला की तलाश की गई एवं पीए सिस्टम के माध्यम से भी महिला के बारे में जानकारी की गई। कड़े प्रयास के बाद पुलिस द्वारा उक्त महिला को सकुशल ढूंढ लिया गया और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को सकुशल वापस पाकर उनके परिजनों द्वारा नोएडा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।