
Noida News : ऑनलाइन वेबसाइट (Online Website) पर किराए का मकान तलाश करना एक युवती को खासा महंगा पड़ गया। ऑनलाइन वेबसाइट से मिले मोबाइल नंबर पर बात करने पर जालसाज ने उसे अपने बातों के जाल में फंसा लिया और 56 हजार रुपए ठग लिए। इस संबंध में पीड़िता ने थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज कराया है।
सेक्टर-63 निवासी अदीबा खान ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह एक ऑनलाइन रीयल इस्टेट वेबसाइट (Online Real Estate Website) पर किराए पर मकान तलाश रही थी। वेबसाइट पर पता चला कि महागुन मेपल सेक्टर-50 निवासी अमित कुमार का मकान खाली है।
Noida News : उसने वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर अमित कुमार नामक व्यक्ति से संपर्क किया और मकान दिखाने की बात कही। इस पर अमित ने उसे 2000 रुपए व आधार कार्ड भेजने को कहा। उसने पैसे और अन्य दस्तावेज अमित कुमार के मोबाइल नंबर पर भेज दिए।
कुछ देर बाद उसके पास आशुतोष नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को अमित कुमार का मैनेजर बताया। एडवांस के नाम पर आशुतोष ने उससे छह बार में 56,000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद उसने बताया कि उसके द्वारा भेजे गए पैसे उसके खाते में नहीं आए हैं।
इस बारे में जब उसने कथित मकानमालिक अमित से बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने उसका फोन पिक नहीं किया। ठगे जाने का एहसास होने पर उसने थाना सेक्टर-63 में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Noida News Today : नोएडा प्राधिकरण के 120 इंजीनियरों की लगाई गई ‘पाठशाला’
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।