
नोएडा सेक्टर-72 आरडब्ल्यूए के महासचिव अनिल त्यागी ने बताया कि सेक्टर के पार्क बदहाली के आंसू बहा रहे है। उन्होंने बताया कि सेक्टर के पार्क और ग्रीन बेल्ट का रखरखाव ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है। श्री त्यागी ने बताया कि वैसे तो उनके सेक्टर में 8 पार्क हैं, लेकिन किसी भी पार्क की सफाई समय पर नहीं की जाती। पार्को में कई-कई दिनों तक पत्तों का ढेर लगा रहता है। पेड़ों की छंटाई नहीं की जाती। चारों तरफ फैली पेड़ों की टहनी पार्कों में घूमने में बाधा डालती है। सेक्टर वासियों ने अब पार्को में जाना बंद कर दिया है। अधिकतर पार्को की बाउंड्रीवॉल भी टूटी हुई है। श्री त्यागी ने बताया कि सेक्टर के बहार एक नाला बहता है अगर उसमे एक एसटीपी प्लांट लगा दिया जाए तो साफ़ पानी को पार्को की सिचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
सेक्टर-72 आरडब्ल्यूए के महासचिव अनिल त्यागी ने बताया कि सेक्टर में हर रोज कहीं न कहीं बिजली का फाल्ट हो जाता है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-25 में एक बिजली घर बनना है जिसका काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बिजली घर के बनने से सेक्टर-72 समेत कई सेक्टरों की बिजली समस्या हल हो जाएगी। महासचिव श्री त्यागी ने बताया कि सेक्टर में बिजली वोल्टेज भी काफी फ्लुकच्यूट करती है कभी 253 वोल्टेज लाइट आती है तो कभी 130 वोल्टेज। कम ज्यादा वोल्टेज में लाइट आने से लिफ्ट काम करना बंद कर देती है और कई बार बिजली उपकरण खराब हो जाते है।
नोएडा सेक्टर-72 आरडब्ल्यूए के महासचिव अनिल त्यागी ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारी बड़े हादसे को दावत दे रहे है। उन्होंने बताया कि सेक्टर के सी ब्लॉक के ऊपर से 11000 वॉल्ट की लाइन गुजर रही है। वह लाइन घरों से इतना नजदीक है कि एक बार तो काम करने वाले एक मजदूर की मौत भी हो चुकी है। तेज हवा और बारिश आने पर इस लाइन में फाल्ट हो जाता है जिससे सेक्टरवासी काफी परेशान हैं। आरडब्ल्यूए ने इस लाइन को भूमिगत कराने की मांग की है।