Noida News ग्रेप-4 तथा एनजीटी के मानकों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी ने बढ़ते प्रदूषण तथा एक्यूआई पर नियंत्रण व निगरानी रखने के लिए समूचे जनपद को 10 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक 2-2 सेक्टरों पर निगरानी की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को सौंप दी है। ये सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रदूषण फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे।
पांच अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी
प्रशासन ने पांच अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह को सेक्टर-1-12 तक तथा सेक्टर- 14, 14ए, 15, 16, 55, 56 समेत अन्य सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को छलेरा बांगर, सदरपुर, आगाहपुर, बरौला, होशियारपुर, छिजारसी समेत अन्य क्षेत्र सौंपे गये हैं। इसी तरह जिला पंचायत अधिकारी कुंवर सिंह यादव को सेक्टर- 80, 81, 83, 84ए 85, 90 तथा अन्य क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह को रायपुर बख्तावरपुर, सुल्तानपुर, मंगरौली आदि क्षेत्रों की निगरानी दी गयी है।
Noida News in hindi
पूरे जनपद को 10 सेक्टरों में बांटा गया
जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने पूरे जनपद को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। हर सेक्टर मजिस्ट्रेट को 2-2 सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। ये सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट दी गई सेक्टरों पर पैनी निगाह रखेंगे। जिससे एनजीटी के मानकों का किसी कीमत पर उल्लंघन न हो सके और यदि कहीं ऐसा होता है तो वे सख्त कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।