NEA के पूर्व अध्यक्ष की मनमानी से नाराज सेक्टरवासी, CEO से की शिकायत, गेट लगाकर रोका रास्ता
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:40 PM
Noida News : नोएडा के सेक्टर-49 में रोड पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-49 RWA के अध्यक्ष ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। सेक्टर-49 RWA के अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने अपने पत्र में बताया कि सेक्टर के निवासी व नोएडा प्राधिकरण एंप्लॉय एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुशल पाल सिंह ने अपने घर के सामने वाली रोड पर अवैध तरीके से लोहे का गेट लगवा रहे है।
क्या है पूरा मामला ?
नोएडा के सेक्टर-49 RWA के अध्यक्ष प्रशांत त्यागी व महा सचिव विजय कुमार भाटी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण कर्मचारी एसोसिएशन (N.E.A) के पूर्व अध्यक्ष कुशल पाल सिंह ने अपने घर (D- BLOCK ) के सामने सार्वजनिक सड़क (Public Road) पर अनाधिकृत तौर से लोहे का बड़ा गेट लगवा रहे है व सरकारी रोड़ को बंद किया जा रहा है। RWA अध्यक्ष ने बताया कि मामले की शिकायत कर दी गई है और नोएडा प्राधिकरण से जल्द कार्यवाही की मांग की है ।
निवासियों को परेशानी
सेक्टर-49 RWA ने अवैध रूप से गेट लगाने का फोटो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है। RWA ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम से इस मामले को संज्ञान में लेकर सख़्त कार्यवाही करने की मांग की है। सेक्टर-49 RWA अध्यक्ष ने बताया कि एक निवासी की इस हरकत से सोसाइटी के सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पत्र में RWA अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कई गंभीर आरोप भी प्राधिकरण के अधिकारियों पर लगाये है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।