
तीज के आयोजन में सैक्टर के अधिकांश निवासियों ने भाग लिया । सेक्टर -105 के निवासियों ने स्वादिष्ट चाट , टिक्की , गोलगप्पे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। सेक्टर 105 RWA के महासचिव राजीव दुबलिश ने बताया की सेक्टर की महिलाओं ने हरियाली तीज के मौके पर सावन के गीतों पर डांस किया और अपनी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया।
सेक्टर 105 RWA के कोषाध्यक्ष करण मनोचा ने बताया कि महिलाओं के चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। हरियाली तीज पर सज धज कर पहुची महिलाओं ने सावन के गीत गाये और आयोजन को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया।