Noida News : मतगणना के दौरान चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:42 PM
Noida / Greater Noida : नोएडा /ग्रेटर नोएडा। कल फूल मंडी में जनपद गौतमबुद्घनगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पारदर्शी तथा निष्पक्ष मतगणना के लिए जहां भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है वही मतगणना कक्षों में सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। सबसे पहले जेवर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एल.वाई. ने बताया कि फूल मंडी में प्रात: 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलट की गणना की जाएगी। इसके बाद ईवीएम मशीनों की गणना होगी। उन्होंने कहा कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में मतों की गणना 38 राउंड में, दादरी विधानसभा क्षेत्र में 34 राउंड तथा जेवर विधानसभा क्षेत्र में मतों की गणना 30 राउंड में की जाएगी। नोएडा तथा दादरी के लिए 2-2 हॉल में 20 टेबल लगाई जाएंगी। वहीं जेवर के लिए एक हॉल में 14 टेबल लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 69 टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में चार-चार लोग रहेंगे। कुल मिलाकर 276 कर्मचारियों को मतगणना में लगाया गया है। इस दौरान 9 टीमें में रिजर्व रखी गई है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों को मतगणना केंद्र में कैलकुलेटर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मोबाइल आप ले जाने की भी अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर गेट नंबर-5 से विभिन्न दलों के प्रत्याशियों तथा उनके प्रतिनिधियों को जाने की अनुमति रहेगी। वहीं गेट नंबर-2 से मतगणना कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति रहेगी उन्होंने बताया कि बताइए कि मतगणना के दौरान यदि किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।