Noida News: सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:56 AM
Noida News: नोएडा के सेक्टर 6 स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गार्ड अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Noida News
थाना फेस वन प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मूल रूप से फजलपुर का रहने वाला 53 वर्षीय विक्टर पुत्र डेविड सेक्टर छह स्थित नावेद एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था।
विक्टर पिछले कई माह से इस कंपनी में नौकरी कर रहा था और कंपनी परिसर में ही बने रूम में रहता था। सोमवार की सुबह विक्टर अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो कंपनी कर्मचारी उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे में विक्टर मृत पड़ा हुआ था।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
More Noida News
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।