Noida News : सिक्योरिटी गार्ड ही निकला चोर, हुआ गिरफ्तार
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 09:14 PM
Noida News : थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने वाजिदपुर गांव में पिछले दिनों एक ऑफिस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया पॉलीकैब वायर का बंडल व अन्य सामान बरामद हुआ है।
Noida News In Hindi
Noida News : थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि योगेश कुमार ने अपने ऑफिस से पॉलीकैब वायर का बंडल व अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ऑफिस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो अहम जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। उसके पास से ऑफिस से चोरी किया गया वायर का बंडल अन्य सामान बरामद हुआ।