Noida News: सिक्योरिटी गार्ड को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, हुई मौत
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:23 PM
Noida News: (चेतना मंच) थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे पर सडक़ पार कर रहे सिक्योरिटी गार्ड को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर स्थिति में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने थाना सेक्टर-39 में अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
मूलरूप से जनपद हरदोई निवासी जयराम सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी में प्रेम चौहान के मकान में परिवार सहित किराए पर दे रहे थे। जयराम सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। बीते दिनों ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सेक्टर 96 के पास नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सडक़ पार करते समय उन्हें ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जय राम गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Noida News: हिंडन नदी में कूद कर दी जान
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एक युवक ने हिंडन नदी में कूद कर जान दे दी। युवक का शव कुलेसरा के पास से बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की शाम को चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले (25 वर्षीय) सुरेंद्र पुत्र संजय ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी थी। आस पड़ोस के लोगों ने उसे छलांग लगाते देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसके तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार को सुरेंद्र का शव थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास मिला।
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या किया है उनका पता नहीं चल पाया है।
Noida News: मेट्रो स्टेशन के पास से मिला अज्ञात शव
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर-147 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव सर्विस रोड पर पड़ा मिला शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि मेट्रो स्टेशन-147 के पास सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के आसपास ही घूमता रहता था और दिमागी रुप से परेशान था।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को अज्ञात शव मिलने की सूचना दे दी गई है।
Uttar Pradesh News: मुरादाबाद दंगे की विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट, सपा बोली- मुद्दों से भटका रही सरकार