
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित डी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाएं देखने के बाद सीओ भड़क उठे तथा उद्यानकर्मी, उद्यान चौधरी तथा उपनिदेशक का वेतन कार्य पूरा होने तक रोकने के निर्देश दिए।
वहीं, उद्यान निरीक्षक के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि करने की भी निर्देश दिए। सीईओ के साथ अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) वंदना त्रिपाठी, उद्यान विभाग के महाप्रबंधक पी.के. कौशिक तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डी पार्क में सीईओ ने उद्यानिकी एवं सिविल कार्यों का निरीक्षण कार्य संतोषजनक नहीं पाया। पार्कों में फुटपाथ की टाइल्स जगह-जगह टूटी पाई गई तथा पार्क में घास एवं पेड़ पौधों का रखरखाव तथा सुपरविजन संतोषजनक नहीं पाया गया। इस दौरान सीओ ने सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड में वाटर बॉडी में एरीऐशन सिस्टम स्थापित करने तथा वेटलैंड में वृक्षारोपण उच्च स्तर का किया जाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।