नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के मोहल्ला वैश्य खटीक में अपनी ससुराल से पहली होली मनाने मायके आई एक महिला की झोलाछाप डॉक्टर के उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आज झोलाछाप डॉक्टर और कंपाउंडर को गिरफ्तार किया है।
थाना जेवर के थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि थाना जेवर में जितेंद्र कुमार पुत्र विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया की वह अपनी बहन राखी (26 वर्ष) को बुखार आने पर होली चौक पर स्थित के क्लीनिक के पर इलाज कराने के लिए लेकर गया। वहां तैनात डॉ राजेंद्र पुत्र कुतीराम निवासी ग्राम लालवा जिला पलवल तथा कैलाश पुत्र ओम प्रकाश ने उसे इंजेक्शन लगाया। जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।
उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर और कंपाउंडर के खिलाफ वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की और आज उन्हें खुर्जा अंडर पास से गिरफ्तार किया।