Noida News : नौकरी नहीं सेवा है पुलिस का काम : रणविजय
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:00 AM
Noida : नोएडा। लगभग तीन वर्ष तक नोएडा में तैनात रहे पुलिस के एडीसीपी रणविजय सिंह को शहर के पत्रकारों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि वे पुलिस विभाग में नौकरी करने के मकसद से नहीं बल्कि सेवा के मकसद से आए हैं।
विदाई समारोह का आयोजन सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में हुआ। इस अवसर पर शहर के अधिकतर पत्रकार मौजूद थे। पत्रकारों ने रणविजय सिंह को व्यवहार कुशल इंसान व शानदार पुलिस अफसर बताया।
इस अवसर पर नोएडा से फिरोजाबाद स्थानांतरित हुए रणविजय ने कहा कि वे नौकरी करने पुलिस में नहीं आए बल्कि सेवा करने आए हैं। तीन वर्ष नोएडा में सवा के दौरान यहां के नागरिकों व पत्रकारों से खूब सम्मान मिला। मैं उस सम्मान को हमेशा संभालकर रखूंगा।
विदाई समारोह की अध्यक्षता चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी ने की तथा संचालन नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव विनोद राजपूत ने किया।
क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने रणविजय सिंह के साथ पत्रकारों के मधुर संबंधों व जनता के प्रति उनके समर्पण भाव की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, रिंकू यादव, विक्रम शर्मा, राजकुमार चौधरी, आशीष धामा, सुरेश चौधरी, सुनयना सिंह, मो. बिलाल, अभिमन्यु पांडेय, ईश्वर, सौरभ राय, जेपी सिंह, प्रमोद शर्मा, देवदत्त शर्मा, ए.के. लाल, अभिषेक सिंह, डी.एम. शुक्ला, नितिन पाराशर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे