Noida News : तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना: धर्मेन्द्र तोमर
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:40 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:40 AM
नोएडा । गौतमबुद्धनगर में शिवसेना तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। नोएडा, दादरी तथा जेवर में शीघ्र ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। यह जानकारी दी शिवसेना के प्रदेश महासचिव तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने।
श्री तोमर ने जिला प्रमुख श्रीपाल राणा समेत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें तथा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दें। इस दौरान कई लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। दादरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान में श्री तोमर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अवधेश शर्मा, प्रदेश प्रमुख महेश कुमार आहुजा, प्रदेश उप प्रमुख रवि दत्त शर्मा, प्रदेश सचिव रामविलास पाल, प्रदेश सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान सेना प्रभारी जयराम बंसल, प्रदेश सचिव मांगे राम, प्रदेश सचिव डॉक्टर विवेकानंद उपाध्याय, मंडल प्रमुख महकार सिंह गुर्जर, जिला प्रमुख गौतमबुधनगर श्रीपाल राणा, जिला प्रमुख बुलंदशहर सर्वेश राणा, जिला प्रमुख गाजियाबाद राकेश त्यागी, जिला प्रमुख अलीगढ़ नरेंद्र कुमार एडवोकेट, जिला प्रमुख युवा सेना गौतमबुधनगर त्रिलोक नागर, जिला प्रमुख युवा सेना बुलंदशहर सुनील सैनी, भवानी सेना प्रमुख बुलंदशहर विजय गुप्ता, भवानी सेना प्रमुख दादरी कुमारी मनीषा, महानगर प्रमुख दीपक सिंह राजपूत, दादरी विधानसभा प्रभारी हेमंत शर्मा, जिला सचिव श्रीनिवास भाटी, जिला महासचिव पंकज सिंह, जिला महासचिव आरएन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरुण भाटी, राहुल नगर, उपाध्यक्ष जिला मोनिका भवानी सेना समेत सैकडों शिव सैनिक मौजूद थे।