
Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YIEDA) पर इन दिनों धन की बौछार हो रही है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा नया शहर बसाने के लिए निकाली गई प्लॉटों की योजना सुपरहिट साबित हो रही है। हाल ये है कि इस योजना में रस्ट्रिेशन कराने वालों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यदि आप अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो आपके पास अभी भी मौका है, क्योंकि यमुना प्राधिकरण की इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2023 है।
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 8 अगस्त 2023 को प्लॉटों की आवासीय योजना घोषित की थी। इस योजना में अलग अलग साइज के कुल 1184 प्लाट (भूखंड) शामिल किए गए हैं, जिनका लाटरी सिस्टम से आवंटन किया जाना है। यमुना प्राधिकरण की इस आवासीय योजना में बुधवार की शाम तक 45843 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 29 हजार 414 लोगों ने फार्म खरीदे हैं। वहीं 19 हजार से अधिक लोगों ने फार्म समेत फीस आदि भी जमा कर दिए हैं।
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YIEDA) द्वारा ग्रेटर नोएडा के निकट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। 2024 से इस एयरपोर्ट से फ्लाईट उड़ान भरना शुरू कर देंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाएगा। इस एयरपोर्ट के बिल्कुल बगल में यमुना प्राधिकरण (YIEDA) द्वारा देश सबसे सुंदर और अत्याधुनिक शहर बसाने का काम शुरू कर दिया है। इस शहर को बसाने के लिए यमुना प्राधिकरण द्वारा प्लाटों की बिक्री की जा रही है। प्लाटों की बिक्री के लिए लांच की गई योजना के बाद यमुना प्राधिकरण पर धन की बौछार हो रही है। योजना के तहत प्लाट लेने के लिए लोगों द्वारा लगातार रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।
यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने चेतना मंच को बताया कि कुल 1184 आवासीय भूखंडों वाली यह योजना बेहद की आकर्षक है। इस योजना के तहत 120 स्क्वायर मीटर के 194, 162 स्क्वायर मीटर के 260, 200 स्क्वायर मीटर के 466, 300 स्क्वायर मीटर के 208, 500 स्क्वायर मीटर के 24, 1000 स्क्वायर मीटर के 13 तथा 2000 स्क्वायर मीटर के 19 प्लॉट हैं। कुल प्लॉटों की संख्या 1184 है। Noida News