Noida News : श्रमदान यानी के बहुत से समाधान,सेक्टर 11 में भी चला श्रमदान
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:10 PM
Noida News : अंजना भागी / यदि आपके अच्छा करने पर कोई नाराज होता है, तो यह उसका कर्म है। समाज सेवा दिल से करने वाले इस बात का ध्यान रखना चाहते हैं कि हमारे कर्मों से कोई "नाराज" न हो। पर क्या किसी की नाराजगी के लिये वे अच्छा कर्म ही छोड़े दें। सेवा कार्य करने का आशीर्वाद ईश्वर का आशीर्वाद है।
प्राय देखा जाता है कि श्रमदान का जज्बा कुछ समाजसेवियों में दिल से होता है वरना आज तो सब कुछ व्हाटस एप, इंस्टाग्राम पर ही हो जाता है। इसलिए वे सोशल मीडिया पर इन श्रेष्ठ लोगों की निन्दा कर या खिल्ली उढ़ा कर ही आत्म शांति पा लेते हैं। यह भी सही है कि सेवा समाज में जाकर ही होती है। जो दिल से अपने समाज की सेवा के लिए आया है उसको किसी के कटाक्ष, मजाक किसी का भी कोई प्रभाव नहीं होता। लेकिन जाते जाते वह सभी को एक संदेश दे ही जाता है कि ऐसा भी संभव है।
Noida News
सेक्टर 11 में भी 16 जुलाई को श्रमदान के दौरान बहुत ही छोटी छोटी लेकिन अति महत्वपूर्ण बहुत सी समस्याएं सामने आईं। जब हमारी टोली रेजिडेंट से मिली। उन्होंने हमें गड्डा भरने को मलवा ऑफर किया कि आप हमसे मलवा ले लें जो की मजबूत मकानों को तोड़ने पर निकलता है। बरगद, पीपल के पेड़ की जड़ों पर भगवान। जिनकी हमने पूजा कि वह पेड़ों के नीचे, ऐसे ही रखे हुए थे। एक पार्क और इतना कचरा L ब्लॉक में ओपन जिम है तथा बड़ा पार्क है। बच्चे , युवा सब ही आते हैं। बच्चे खेलते हैं, युवा भी खेलते हैं इसलिए वहां भगवान के पास भी रैपर्स और बोतलें। अत्यधिक कचरा हमें मिला इस कचरे को इकट्ठा करके आपको दिखाना नहीं बल्कि आपको अपने दिल का हाल शेयर करना है यदि हम आपको सामुदायिक केंद्र में खेलने की जगह देते हैं तो वहां पर यह सफाई कौन करेगा। अपना कचरा स्वयं उठाकर अपने घर में ले जाकर कचरे वाले को ही देना होगा। तभी हम अपने सेक्टर को नोएडा को या अपने भारत देश को साफ व स्वच्छ कर सकते हैं।
एक समस्या यह भी है, है तो कुछ अजीब ही जो लोग आर डब्लू ए के मेंबर नहीं है वह सबसे ज्यादा कमियां निकालते हैं। जब आप इस संस्था को मानते ही नहीं है। तो आप उस पर आरोप कैसे लगा सकते हैं। आप आर डब्लू के पहले हाथ बने, सहयोगी बने, फिर हम सब मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करते हैं। कुत्तों की समस्या लगभग हर ब्लॉक में ही है। न ही उनको कहीं भेजा ही जा सकता है। सेक्टर से बाहर डॉग शेल्टर का प्रावधान है। जमीन नोएडा प्राधिकरण देता है, शेल्टर आर डब्लू ए तथा खाना पीना लोग उन्हें शेल्टर पर पहुंचाते हैं। बिहेवियरल चेंज के लिए भेजना है तो कुछ दिन वे ले जाते हैं और उसका खर्च देना होता है। आर डब्लूए कुत्ते उठवाकर कहीं छुड़वा दे । ऐसा अभी कोई प्रावधान आर डब्लूए के संज्ञान में नहीं है। स्टेरलाइज तथा वैक्सीनेशन करवा ये आयु पूरी करते हैं। हमारे गेटकीपर्स को सावधानी बरतनी होगी जब डॉग कैचर्स आयें तब उनकी मदद करें। न की निंदा, वे समय से नहीं आए इत्यादि। काम करते रहो तो समस्या बचेगी ही नहीं। व्हाट्सएप पर मशवरे और सिर्फ शिक्षा समस्या का समाधान नहीं।
Noida News
समाजसेवा का जज्बा रखने वाले स्वयं ही समय पर चले आते हैं इसमें किसी भी टीम का सवाल ही नहीं है ना आर डब्ल्यू ए न नॉन आर डब्लू ऐ। हर कोई आमंत्रित है इसलिए यह एक श्रमदान टोली है यह तब तक कार्य करेगी जब तक पूरे सेक्टर 11 में अपना यह संदेश ना फैला दें कि कचरा ना फैलाएं गाड़ी हर रोज आती है एक मैप के अकॉर्डिंग चलती है यदि कहीं नहीं आती तब आप आरडब्ल्यू को इन्फॉर्म करें लेकिन कृपया युवा जो अच्छी आदतें नहीं रख रहे हैं कहीं भी खाकर कुछ भी पी कर बोतल फेंक रहे हैं कृपया उन्हें टोके अपने सेक्टर को कूड़ा कचरा फ्री हेल्दी सेक्टर बनाने में सहयोग करें। कुछ समस्या ऐसी भी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं तथा हमें आभास भी करवाती हैं कि हमारे सेक्टर को बसाने वाले अब हमारी जिम्मेदारी हैं। हमें इन्हें बहुत प्यार से संभालना है ।Noida News