Noida News : श्री श्याम जन्मोत्सव व संकीर्तन 23 को
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
20 Dec 2023 06:56 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। 23 दिसंबर को श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का श्री श्याम जन्मोत्सव तथा संकीर्तन का आयोजन सेक्टर-19 के बारातघर में होगा। यह जानकारी खाटू वाले श्याम के प्रेमी संजय गोयल ने दी है।
श्री गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम सायं 5 बजे से शुरू होगा तथा देर रात प्रभु की इच्छा तक जारी रहेगा।
Noida News
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भजन गायक वृंदावन धाम की दीदी मीनू शर्मा, पानीपत की आरती शर्मा, दिल्ली के सुनील जैन तथा गाजियाबाद के केशव मित्तल श्री खाटू श्याम का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा किया जा रहा है।