Noida News:भारी सुरक्षा के बीच शुरू हुई एसआई भर्ती परीक्षा
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
नोएडा। उत्तर प्रदेश के पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आज जनपद गौतमबुद्धनगर के चार केंद्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है। यह परीक्षाएं तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं नोएडा में थाना फेस 3 क्षेत्र के 2 परीक्षा केंद्र तथा ग्रेटर नोएडा के 2 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही।
गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने परीक्षा को संपन्न कराने के लिए एक बैठक का आयोजन पूर्व में किया था । जिसमें पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया था कि परीक्षा में फोर्स तैनात रहेगी। और जांच करने वाली संस्था के लोगों की ड्यूटी उन परीक्षा केंद्रों पर नहीं लगाई जाए जहां उनका कोई भी नजदीकी रिश्तेदार परीक्षा में शामिल हो ।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नियंत्रण कक्ष बनाने पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने गेट पर लगाना तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने आदि तैयारी के साथ आज परीक्षा शुरू हुई। आज थाना बीटा-2 क्षेत्र सिद्धि इन्फोटेक सेक्टर गामा प्रथम मे सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इसी तरह थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के द्दठ्ठद्बड्ढद्व इंफोटेक में परीक्षा आयोजित की जा रही है।इसी तरह थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित सिंघम आउटलेट में भी परीक्षा आयोजित की जा रही है। थाना फेस3 क्षेत्र के ही भगवती सेक्टर-63 में यूपी पुलिस की एसआई परीक्षाएं सुरक्षा के बीच आयोजित कराई जा रही हैं।