
Noida News (चेतना मंच)। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से शराब व गांजा बरामद हुआ है।
थाना सेक्टर-63 प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस ने बहलोलपुर गांव में स्थित देसी शराब के ठेके के पास से गौतम कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश गुप्ता को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से 126 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। बहलोलपुर गांव के पास से अताकुल पुत्र सफीकुल को 135 पव्वे कैटरीना मार्का देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 63 डी ब्लॉक के पास से अली पुत्र मुशर्रफ अली को 139 पव्वे पर हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने कुलेसरा गांव निवासी नितिन को 32 पव्वे तथा हबीबपुर गांव निवासी आकाश कुमार को 520 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं थाना सूरजपुर पुलिस ने राजू उर्फ हनी सिंह को 550 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। थाना सेक्टर-63 प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर-63 जी ब्लॉक से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे राजीव कुमार पुत्र सतपाल निवासी चोटपुर कॉलोनी को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुए। वहीं थाना बादलपुर पुलिस ने धूम मानिकपुर गांव के पास से मानसिंह को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे। Noida News