Noida News : जाति-धर्म के नाम पर लड़ाकर ध्वस्त किया जा रहा सामाजिक ताना-बाना : आदित्य कुमार
Social fabric is being destroyed by fighting in the name of caste-religion: Aditya Kumar
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:46 PM
नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच ओर से गौतमबुद्ध नगर के गांवों में सद्भावना जनसंवाद यात्रा निकाली गई। इसका नेतृतव मंच के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य कुमार, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना, जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने किया।
रोजगार छीनकर युवाओं को बनाया जा रहा है मानसिक रोगी
सद्भावना जनसंवाद यात्रा सबसे पहले जैतवारपुर प्यावली गांव में पहुंची। वहां प्रदेश सचिव मेहराजुद्दीन उस्मानी ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। मंच के कल्याणकारी मित्रों ने लोगों से संवाद कर उन्हें भारतीय सोशलिस्ट मंच की नीतियों से अवगत कराया। मंच के राष्ट्रीय संयोजक आदित्य कुमार ने बताया कि कैसे लोगों को धर्म और जाति के आधार पर लड़ाकर सामाजिक ताने—बाने को ध्वस्त किया जा रहा है। कैसे रोजगार छीनकर युवाओं को मानसिक रोगी बनाया जा रहा है। कैसे किसान और मजदूर को बेबसी की ओर धकेला जा रहा है। यहां पर जनसंवाद यात्रा में गुफरान, पंकज सिसोदिया, सलीम, फिरोज शेख, शुएब शेख, फुरकान सिद्दीकी, समीर, जीशान सैफी, नम्मु सैफी, फैजान, इरफान,सलीम, इदरीसी, मुरसिलम, हबीब, देवेंन्द्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।
मंच के एजेंडे के बाबत ग्रामीणों को दी जानकारी
इसके बाद यात्रा खंगौड़ा गांव पहुंची। वहां ग्रामीणों से मिलकर भारतीय सोशलिस्ट मंच के एजेंडे के बारे में बताया गया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि वे लोग गांव-गांव घूमकर भाईचारे को कायम रखने के लिए लोगों से संवाद कर रहे हैं। लोगों को समझाया जाएगा कि राजनीतिक दलों के चक्कर में पड़कर भाईचारा खराब न करें। बुरे वक्त में पड़ोसी ही काम आता है, किसी पार्टी का नेता नहीं। इस अवसर पर आदित्य कुमार, देवेंद्र अवाना, देवेंद्र गुर्जर के साथ आशिक अली, भोलू, सिराजु, गुल्लु फजल, आजाद, अजीमुद्दीन, बदलू, मोहित, इस्लामुद्दीन, सोनू, सहजाद, साबिर, सलीम आदि मौजदू थे।
सदस्यों ने जानी ग्रामीणों की राय
खंगौड़ा के बाद जनसंवाद यात्रा गांव कलौदा पहुंची। यहां पर भी मंच के कार्यकर्ताओं ने लोगों से मिलकर उनकी राय जानी। लोगों ने मंच के पदाधिकारियों का बताया कि सत्ता के लोगों ने किसानों और मजदूरों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों के साथ ही तौसीफ,सलाउद्दीन, प्रधान राजू नंबरदार, तौसीफ, नजर मोहम्मद, अनवर, मतलूब, यूसुफ और अल्लाहबक्स आदि मौजूद थे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।