Noida News : नोएडा। गुरूकुल आर्यसमाज व नोएडा लोकमंच से कई वर्षों से जुड़े समाजसेवी आर.एल. लवानिया का निधन हो गया। वे करीब (79 वर्ष) के थे तथा अपने पीछे एक पुत्र-पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
Noida News :
नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि 12 दिसंबर की रात करीब 11.20 बजे उन्होंने सेक्टर-23 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में सांय 3 बजे होगा।