
Noida News: नोएडा/ग्रेटर नोएडा। आगामी 23 व 24 दिसंबर 2022 को सूरज कुंड (फरीदाबाद) में आयोजित होने वाले "गुर्जर महोत्सव" के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र भाटी एडवोकेट के रोजा जलालपुर स्थित आवास पर समिति पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गुर्जर आर्ट एंड कल्चर टीम एवं आयोजन समिति के दीवाकर विधूडी, सुरेंद्र भाटी एवं सुनीता खटाणा मौजूद रहें। बैठक को संबोधित करते हुए रविंद्र भाटी एडवोकेट ने उपस्थित सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने का आह्वान किया। उन्होंने संघर्ष समिति की और से 21000 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग करते हुए हर स्तर पर सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शशि लोहमोड मावी, प्रवेश गुर्जर सहारनपुर, जिला अध्यक्ष उदय गुर्जर रूपवास, संजय नागर, जुगती गुर्जर, मनोज गुर्जर, गौरव अधाना, अनिल कसाना बदौली, गौरव नागर, पीयूष गुर्जर एडवोकेट, विनय चपराना, सौरभ गुर्जर, दीपक नागर, अमित, समाजसेवी योगिंदर भाटी, सतेंद्र भाटी, सेवा नागर, जगन नागर, भुवनेश नागर, कृष्ण प्रधान, महकार, विकास नागर, सुरेंद्र ठेकेदार एवं अरुण भाटी राजतपुर समेत गुर्जर समाज के सैंकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।