Noida News : तेज रफ्तार डंपर ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कुचला, अस्पताल में मौत
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:40 PM
Noida News : तेज रफ्तार डंपर ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कुचल दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मारे गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम नबी रहम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डंपर चालक की खोज में जुट गई है।
बता दें कि मूल रूप से जनपद बस्ती निवासी नबी रहम पुत्र जमीर मोहम्मद पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वर्तमान में वे सेक्टर-126 स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। 29 अगस्त की शाम को वह दिल्ली के शाहीन बाग से कंपनी में ड्यूटी के लिए आ रहे थे।
Noida News in Hindi
मौके से फरार हुआ डंपर चालक
Noida News : इसी दौरान उनकी स्कूटी जैसे ही सेक्टर-125 स्थित एशियन लॉ कॉलेज के सामने पहुंची, तो पीछे से तेज गति में आ रहे डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से नबी रहम स्कूटी से कई फुट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने घायल नबी रहम को उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान नबी रहम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-126 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार डॉ. मोहम्मद अतीक अहमद खान ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से डंपर चलाकर टक्कर मारने तथा हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
Noida News : भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने किया महापंचायत का ऐलानदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।