
सार
Noida News : देश की सीमा पर तैनात रहकर देश सेवा करने वाले फौजी अचानक खुश नजर आए। यह मौका किसी जंग को जीतने का नहीं था किंतु सरकारी मशीनरी के व्यवहार में आए अचानक बड़े बदलाव का था।
विस्तार
Noida News : दरअसल, नोएडा प्राधिकरण में तैनात CEO रितु माहेश्वरी के जाने व वर्तमान CEO डा. लोकेश एम. के आने के बाद नोएडा शहर की फिजा ही बदल गई है। पहले शहर के नागरिकों को नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में जाने पर भी अफसरों के दर्शन तक नहीं होते थे। अब नोएडा प्राधिकरण के अफसर खुद जनता के बीच में जा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा शुक्रवार केा नोएडा शहर के सेक्टर 37 में देखने को मिला।
आपको बता दें कि नोएडा शहर के एक खास क्षेत्र को अरुण विहार के नाम से जाना जाता है। अरुण विहार में नोएडा शहर के सेक्टर 28, 29 व 37 आते हैं। इन तीनों ही सेक्टरों को भारत की सेना के अफसरों व सैनिकों के रहने के लिए बसाया गया है। इसी अरुण विहार की RWA के कार्यालय में शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के CEO डा. लोकेश एम. पहुंचे। उनके साथ नोएडा प्राधिकरण के ACEO मानवेंद्र सिंह व दूसरे अधिकारी भी थे। नोएडा प्राधिकरण के अफसरों को अपने बीच में आया देखकर भारतीय सेना की सेवा कर चुके सैन्य अफसर खुश हो गए।
Read Also - Noida News : राजेश पायलट के पैतृक गांव में हुआ दिल दहला देने वाला हादसाअरुण विहार में पहुंचकर नोएडा प्राधिकरण के सीईटो डा. लोकेश एम. ने सेना के अफसरों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी। सैन्य अफसरों ने सेक्टर 28, 29 तथा 37 की प्रमुख समस्याएं प्राधिकरण के अफसरों के सामने रखी। इन समस्याओं में सेक्टरों की नालियों की मरम्मत कराने, सीवर लाइन की व्यवस्था दुरुस्त कराने, पार्कों में वाटर हार्वेस्टिंग शुरू कराने, नए पार्क बनाने, ओपन जिम की मरम्मत कराने व नए ओपन जिम निर्मित कराने जैसी अनेक समस्याएं शामिल थी।
अरुण विहार की आरडब्ल्यूए (AVRWA) ने चेतना मंच को बताया कि इस दौरान (AVRWA) के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अशोक हक (सेवानिवृत्त), श्रीमती अनीता अरोडा, लेफ्टिनेंट कर्नल पीके बाली समेत AVRWA के अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। Noida News