
Noida News : UP के नोएडा शहर में एक राजनीतिक दल के कुछ नेता सड़क पर घूम-घूमकर भीख मांग रहे हैं। पूछने पर इन नेताओं ने बताया कि वें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जनता से भीख मांग रहे हैं। भिक्षा में जितना भी धन मिलेगा वह पूरा पैसा PM मोदी को भेंट कर दिया जाएगा। इस अजीब नजारे को देखकर नोएडा के नागरिकों को घोर आश्चर्य हो रहा है। भीख मांगने वाले नेताओं का कहना है कि नोएडा में उनका यह अभियान 15 नवंबर तक चलेगा।
आपको बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता सेक्टर-18 में भीख मांगते देखे गए। आम आदमी पार्टी के नेताओं का यह बेरोजगारी तथा भुखमरी के लिए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन था। जैसे ही नोएडा पुलिस को विरोध प्रदर्शन के नाम पर भीख मांगने का पता चला तो नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 11 नेताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं को ग्रेटर नोएडा में स्थित पुलिस लाइन में ले जाया गया। जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया।
इस अनोखे प्रदर्शन के विषय में पूछे जाने पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने देश के सारे संसाधन अपने दो मित्र अंबानी तथा अडाणी को बेच दिए हैं। अब प्रधानमंत्री के पास पैसों की कमी न पड़ जाए इस कारण आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भीख मांगकर पैसे इकटठा करेंगे। जो भी पैसा एकत्र होगा। उस पैसे को PM मोदी को भेंट कर दिया जाएगा।
भूपेद्र सिंह जादौन ने बताया कि उनका यह विरोध प्रदर्शन 15 नवंबर तक चलेगा। 15 नवंबर तक उनकी पार्टी के कार्यकर्ता गांव, शहर, ब्लॉक, तहसील एवं जिला मुख्यालय स्तर तक कहीं भी भीख मांगकर पैसा एकत्र करेंगे। जितना भी पैसा एकत्र हो जाएगा वे सारे पैसे 15 नवंबर को PM मोदी को भेंट कर दिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।