नोएडा के प्रशिद्ध समाजसेवी के पुत्र का निधन, शोक सभा का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सेक्टर 22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव के निवासी त्रिलोक शर्मा के सुपुत्र विकास शर्मा का ब्रेन ट्यूमर होने के कारण 14 दिसंबर को निधन हो गया
Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:13 AM
Noida News नोएडा। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सेक्टर 22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव के निवासी त्रिलोक शर्मा के सुपुत्र विकास शर्मा का ब्रेन ट्यूमर होने के कारण 14 दिसंबर को निधन हो गया था। परिवार के लिए यह अत्यंत दुख का समय है जिसमें नोएडा शनि सेवा समिति एवं नोएडा के तमाम पत्रकार ने शोक व्यक्त किया है। रविवार को दोपहर एक बजे सेक्टर 14 स्थित शनि मंदिर में एक शोक सभा में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। शनि सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने शोक सभा में बताया कि विकास लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित था।
Noida News in hindi
विकास शर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे
जाने माने समाजसेवी व रोटेरियन त्रिलोक शर्मा के पुत्र विकास शर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एमिटी से एमबीए करने के बाद विकास शर्मा ने जल्द ही बिजनेस में जगह बनाई। 22 वर्ष की उम्र में पिता के बिजनेस को कॉरपोरेट में बदलकर ग्रेसल कम्युनिकेशन बनाई। नोएडा शहर में दीप उत्सव के मेगा इवेंट्स का एक दशक तक आयोजन करते रहे। दीपावली पर नोएडा वासी हर वर्ष दीप उत्सव का इंतज़ार करते थे। नोएडा स्टेडियम के बाद नोएडा हाट में पहला दीप उत्सव का आयोजन किया। रेडिसन होटल में लगातार छह वर्ष तक एनीजीवाई कॉन्क्लेव का आयोजन कर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मात्र 40 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा हो गए। एक पुत्र और एक पुत्री दोनों जुड़वा हैं 9 वर्ष के हो चुके हैं।
ये लोग रहे मौजूद
उन्होंने बताया कि विकास को चिकित्सकों द्वारा भरपूर प्रयास करने के बाद विकास को बचाना संभव नहीं हो सका। शोक सभा में पत्रकार बीके अवस्थी, आशीष दुबे, राजेश तिवारी, मुकेश शुक्ला, मनोज राजपूत, सुदामा पाठक, ललित मिश्रा, राजीव मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, वीके पांडे, महेंद्र सिंह, दयाशंकर तिवारी, ज्ञानेंद्र शर्मा, विनोद जादौन, करतार चौहान, प्रमोद त्यागी, लाजपत राय, आजाद सिंह, मुकेश, राकेश, प्रदीप, अभिषेक मिश्रा, पंडित कृष्णकांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।