सेक्टर-55 की सोफिया सिंह बनी Miss Asia Pacific International, सेक्टरवासी करेंगे जोरदार स्वागत
Noida News
भारत
चेतना मंच
09 Oct 2024 11:21 PM
Noida News : सेक्टर-55 निवासी सोफिया सिंह (Sophia Singh) ने नोएडा का नाम रोशन करते हुए मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल 2024 (Miss Asia Pacific International 2024) का ताज जीतकर नोएडा का नाम रोशन किया। आरडब्ल्यूए 55 अध्यक्ष सत नारायण गोयल ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे सेक्टर की बिटिया सोफिया सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे नोएडा और सेक्टर-55 का नाम रोशन किया है।
सोफिया ने पूरे क्षेत्र को किया गौरवान्वित
बता दें कि सोफिया सिंह ने Miss Asia Pacific International 2024 का खिताब जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोफिया की यह उपलब्धि पूरे सेक्टर वासियों के लिए अत्यंत सम्मानजनक है। सोफिया की इस शानदार जीत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बता दें कि सोफिया की इस बड़ी जीत के बाद लोग उनका जोरदार स्वागत करने के लिए काफी बेताब हैं।
सोफिया का होगा जोरदार स्वागत
सोफिया सिंह की घर वापसी के अवसर पर समस्त सेक्टर 55 की बेटी सोफिया सिंह का 9 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे सैक्टर के गेट नंबर 5 पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत नारायण गोयल एवं समस्त आरडब्ल्यूए टीम व समस्त सेक्टर 55 के पारिवारिक जन हृदय की उमंगो के साथ जोरदार स्वागत करेंगे।Noida News