Noida News : सपा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 09:01 AM
नोएडा । समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग और सपा नोएडा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष अतुल यादव ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्टेट को सौंपा।
ज्ञापन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि नोएडा शहर में दस लाख की आबादी है। इसके बावजूद एक ही सरकारी डिग्री कॉलेज संचालित है।
महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने नोएडा के अंदर 5 इंटर कॉलेज व पांच राजकीय महाविद्यालय की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यहां पर छात्राओं के लिए अलग से कॉलेज की स्थापना होनी चाहिए।
कार्यक्रम में दीपक विग, अतुल यादव, गौरव चाचरा, दिनेश यादव, सौरव यादव, गौरव, अनूप, श्याम, राजेश, विवेक, विशाल, नन्हे, अब्दुल, बादल, नितिन, सोनू, आशु मुखिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।